फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bike hit by car coming from the wrong direction; two injured.

Etah News: गलत दिशा से आ रही कार की चपेट में आई बाइक, दो घायल

Tue, 18 Aug 2026 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Bike hit by car coming from the wrong direction; two injured.

विज्ञापन
एटा। जिले में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। मिरहची में गलत दिशा से आ रही कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं अलीगंज में बाइक और ऑटो की टक्कर में दो सगे भाइयों समेत तीन लोग घायल हुए। दोनों हादसों में तीन घायलों की हालत गंभीर है। मिरहची कस्बे में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे एटा-कासगंज मार्ग पर एक कार गलत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक उसकी चपेट में आ गई। इसकी वजह से बाइक सवार शुभम और राहुल निवासी कुरामई गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरी घटना में अलीगंज-दरियावगंज मार्ग पर कैल्ठा गांव के पास बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में फर्रुखाबाद के कंपिल क्षेत्र निवासी सगे भाई अंकुश और संदीप व ऑटो सवार विशाल निवासी ठड़ई थाना पटियाली जिला कासगंज घायल हो गए। तीनों को सीएचसी अलीगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अंकुश और संदीप की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed