फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Rain brings cheer to paddy fields, but clouds of crisis loom over vegetable crops.

Etah News: बारिश से धान के खेतों में रौनक सब्जी की फसल पर संकट के बादल

Tue, 18 Aug 2026 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rain brings cheer to paddy fields, but clouds of crisis loom over vegetable crops.

विज्ञापन
एटा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच सोमवार दोपहर से शुरू हुई तेज बारिश रातभर रुक-रुक कर होती रही। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इस मानसूनी बारिश ने धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिला दिए और सिंचाई के खर्च को कम कर दिया है। वहीं दूसरी ओर जलभराव के कारण सब्जी की खेती करने वाले किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।
रातभर हुई बारिश को धान उत्पादक किसानों के लिए काफी फायदेमंद माना जा रहा है। धान की फसल को इस समय पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है। बारिश होने से किसानों को खेतों की सिंचाई पर होने वाले खर्च से भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जैथरा के किसान राजेश कुमार का कहना है कि यदि इसी तरह रुक-रुककर बारिश होती रही तो धान की फसल को अच्छा फायदा होगा।
किसान सूरज सहाय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से बारिश न होने के कारण गर्मी और उमस से लोग परेशान थे।
खेतों में भी नमी कम होने लगी थी। बारिश होने से धान की फसल को राहत मिली है। मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रहा और गर्मी से भी कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर सब्जी की खेती करने वाले किसानों के लिए बारिश चिंता का कारण बन गई है। खेतों में पानी भरने से सब्जियों की जड़ों में सड़न होने और फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों को पानी की निकासी के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed