{"_id":"6a14952fad59e0759f028a63","slug":"both-accused-of-raping-a-dalit-girl-arrested-etah-news-c-163-1-eta1003-151144-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दलित किशोरी से दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दलित किशोरी से दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मारहरा। पुलिस ने दलित समाज की किशोरी को जबरन घर से उठाकर ले जाने और दुष्कर्म के दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। घटना के 24 घंटे में दोनों मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी से वाल्मीकि समाज के लोगों का गुस्सा शांत हो गया है। किशोरी के पिता ने गांव के दो युवकों को नामजद करते हुए तीन युवकों पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी लवकेश और निरंजन पर शनिवार की मध्यरात्रि को गांव की वाल्मीकि समाज एक किशोरी को घर से उठाकर ले जाने का आरोप था। किशोरी से दुष्कर्म के बाद दोनों भाग गए थे। मध्यरात्रि को ही किशोरी के पिता ने परिजन और पड़ोसियों को जगाकर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। सुबह के समय सड़क पर किशोरी के मिलने पर वाल्मीकि समाज के लोगों में आक्रोश पनप गया था। कस्बे और देहात क्षेत्र के वाल्मीकि समाज के लोग थाने पर जमा होकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांगकर रहे थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए एसएसपी ने थाना प्रभारी केके लोधी को दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। साथ ही सीओ सदर सकंल्पदीप कुशवाह को फाेरेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाने को कहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया तीसरे आरोपी की पहचान करते हुए उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे बसपा के पदाधिकारी
एटा। मारहरा क्षेत्र में दलित किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म की घटना के बाद सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल सपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सोनी, मंडल जोन प्रभारी राजू राम रतन व नवीश कुमार जाटव परिवार को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। संवाद