सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The General Studies paper was of a moderate level.

Etah News: मध्यम स्तर का रहा सामान्य अध्ययन का पेपर

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 09 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The General Studies paper was of a moderate level.
शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज से पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।
विज्ञापन
एटा। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को दूसरे दिन दो पालियों में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा हुई। इस दौरान पहली पाली में 665 और दूसरी पाली में 613 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं अभ्यर्थियों ने पेपर मध्यम स्तर का बताया। सामान्य अध्ययन के कुछ प्रश्न कठिन बताए। वहीं रीजनिंग और गणित के प्रश्न आसान बताए।

तीन दिवसीय पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। पहली पाली में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से पहले उनके प्रवेश पत्र देखे गए। उसके बाद उनका बायोमैट्रिक कराया गया। इसके बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। पहली पाली में परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। इसमें कुल 3552 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें 2887 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शेष 665 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 3552 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें 2939 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। शेष 613 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर मध्यम स्तर का रहा। सबसे अधिक समय रीजनिगं व सामान्य अध्ययन के सवालों को हल करने में लगा। सामान्य अध्ययन में प्रश्नों को हल करने में समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएसपी ने शिक्षकों के लिए भिजवाया खाना
शहर के रोहनलाल चतुर्वेदी सर्वोदय इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का एसएसपी डॉ. इलामारन जी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य विजय मिश्र ने एसएसपी को अवगत कराया कि परीक्षा के दौरान शिक्षकों का बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा है। इसकी वजह से कुछ शिक्षकों का स्वयं का भोजन घर से नहीं आ पा रहा है। इस पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर को छह लंच पैकेट केंद्र पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रभावित शिक्षकों को दोपहर का भोजन मिला। वहीं अधिकारी की सरलता एवं सहायता भाव की सभी शिक्षक प्रशंसा करते दिखे।
विज्ञापन





पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में पेपर मध्यम स्तर का रहा। रीजनिंग और गणित विषय के प्रश्न आसान रहे। हालांकि कुछ प्रश्नों को हल करने में थोड़ा समय लगा। - स्वाति बरौतिया, सादाबाद


पेपर कुल मिलाकर मध्यम स्तर का रहा। पेपर ज्यादा सरल और न ज्यादा कठिन रहा। सामान्य अध्ययन में कुछ प्रश्न कठिन थे, बाकी प्रश्न आसान रहे। - मोनिका कुमारी, अलीगढ़


सामान्य अध्ययन के प्रश्न को हल करने में थोड़ा समय लगा। कुछ रीजनिंग के सवालों ने उलझाया। लेकिन कुल मिलाकर पेपर मध्यम स्तर का रहा। - दीपेश यादव, कन्नौज



पुलिस आरक्षी भर्ती का पेपर थोड़ा कठिन रहा। सामान्य अध्ययन में कुछ प्रश्न हल करने से छूट गए। शेष प्रश्न आसान रहे जिन्हें आसानी से हल कर लिया गया। - अवनेश कुमार, कन्नौज

शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज से पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।

शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज से पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।

शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज से पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।

शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज से पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।

शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज से पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।

शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज से पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed