सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Husband shot dead in front of his differently-abled wife.

Etah News: दिव्यांग पत्नी के सामने पति की गोली मार कर दी हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 09 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Husband shot dead in front of his differently-abled wife.
आशीष का फाइल फोटो
विज्ञापन
अलीगंज(एटा)। गांव साडरपुर में सोमवार आधी रात तीन युवकों ने दिव्यांग पत्नी के सामने उसके पति को गोली मार दी और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।


गंभीर हालत में युवक को फर्रुखाबाद के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक आशीष (28) राजस्थान के हनुमानगढ़ में सीमेंट की ईंट बनाने वाले प्लांट में काम करता था और बेटी का पहला जन्मदिन मनाने घर आया था। पुलिस ने प्रेम प्रसंग समेत सभी पहलुओं पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव साडरपुर निवासी आशीष चार भाइयों में सबसे बड़ा था। हनुमानगढ़ में वह अपने दो भाइयों के साथ नौकरी करता था। चौथा भाई गांव में रहता है। दो साल पहले उसकी शादी प्रीति से हुई थी, जो दिव्यांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी के बाद उसकी एक बेटी पैदा हुई। 5 जून को बेटी का पहला जन्मदिन था। इसी सिलसिले में वह एक जून को गांव आया था।

प्रीति के मुताबिक, सोमवार रात करीब 12 बजे वह आशीष को लेकर घर से कुछ दूर शौच करने गई थी।

लौटते समय घर के पास तीन युवक मिले। जब तक पति-पत्नी घर के दरवाजे पर पहुंचे, तीनों ने आशीष को पकड़ लिया और उसे खींचकर कुछ दूर ले गए और सीने में गोली मार दी।
विज्ञापन


आशीष जमीन पर गिर पड़ा। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जब तक घरों से बाहर निकले आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग चुके थे। फर्रुखाबाद में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम जब शव गांव लाया गया तो चीख-पुकार मच गई।

एसएसपी डॉ. इलामारन जि ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। अभी तक वारदात की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को अब तक मामले की तहरीर नहीं मिली है।




प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग सामने आ रहा

अलीगंज(एटा)। आशीष की हत्या के बाद पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में प्रेम-प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है।

हालांकि पुलिस अन्य एंगलों पर भी जांच कर रही है। हत्या के पीछे की असल वजह जानने के लिए सर्विलांस, एसओजी, और थाना पुलिस को लगाया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हमलावरों को आशीष की गतिविधियों की इतनी सटीक जानकारी कैसे मिली और क्या वारदात पूर्व नियोजित थी या फिर उसने कुछ आपत्तिजनक देख लिया है, जिससे उसकी हत्या कर दी गई। उसकी हत्या की इकलौती गवाह पत्नी है। पत्नी से विस्तृत पूछताछ में मौत की वजह साफ हो सकती है।

आशीष का फाइल फोटो

आशीष का फाइल फोटो

आशीष का फाइल फोटो

आशीष का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed