सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   DFO office employee accused of issuing threats at gunpoint.

Etah News: डीएफओ कार्यालय के कर्मचारी पर तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 09 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
DFO office employee accused of issuing threats at gunpoint.
विज्ञापन
एटा। प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय के एक कर्मचारी पर दो अन्य कर्मचारियों को तमंचा दिखाकर धमकाने और अभद्रता का आरोप लगा है। इस मामले में कर्मचारियों ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है।
Trending Videos

वन विभाग के वरिष्ठ सहायक भंवर सिंह और कंप्यूटर ऑपरेटर धीरेंद्र सिंह ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। उन्होंने डीएफओ कार्यालय के एक कर्मचारी पर आरोप लगाया है कि सोमवार रात करीब 8 बजे जीटी रोड स्थित नगर पालिका परिषद के पास एक होटल पर दोनों खाना खाने के लिए पहुंचे। इसी दौरान डीएफओ कार्यालय के एक कर्मचारी ने भंवर सिंह के फोन पर कॉल करके गाली गलौज की। करीब 9 बजे वह एक अन्य व्यक्ति को लेकर पहुंच गया। उन्होंने तमंचा दिखाकर धमकाया और पीटना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। अन्य लोगों के आने के बाद कर्मचारी वहां भाग गया। पुलिस को दी गई तहरीर में विभाग के ही 6 कर्मचारियों को गवाह भी बनाया गया है। एसएचओ का कहना है कि घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज से जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed