सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Contractor attacked with knife on asking for money for goods, injured

Etah News: सामान के रुपये मांगने पर ठेकेदार ने किया चाकू से हमला, घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Contractor attacked with knife on asking for money for goods, injured
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के बापू नगर में बजाज कार्ड से जुड़े एक विवाद में 20 वर्षीय शिवम उर्फ गोलू श्रीवास्तव नामक हलवाई को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। शिवम ने अपने ठेकेदार को बजाज कार्ड के माध्यम से लगभग 60 हजार रुपये का सामान दिलाया था।
Trending Videos

शिवम ने ठेकेदार से अपने पैसे वापस मांगे तो नामजद व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद, परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल शिवम ने बताया कि उन्होंने अपने ठेकेदार को बजाज कार्ड से सामान दिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसे वापस मांगने पर ठेकेदार ने उन पर हमला कर दिया। थाना कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed