{"_id":"6a85f0d290d96bc58802224d","slug":"dispute-over-possession-of-a-cow-reared-for-seven-months-matter-escalated-after-it-became-pregnant-etah-news-c-163-1-eta1002-155252-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सात माह से पाली गाय के कब्जे को लेकर विवाद, गर्भवती होने के बाद बढ़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सात माह से पाली गाय के कब्जे को लेकर विवाद, गर्भवती होने के बाद बढ़ा मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव सिमराऊ में गाय की देखभाल और स्वामित्व को लेकर करीब सात माह से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। मामले में गांव निवासी नत्थू सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है।
नत्थू सिंह का कहना है कि करीब सात माह पूर्व एक गाय को निराश्रित हालत में गांव में छोड़ दिया गया था। इसके बाद उन्होंने गाय को अपने घर पर रख लिया और लगातार दाना-पानी देने के साथ उसकी देखभाल करते रहे। शिकायतकर्ता के अनुसार वर्तमान में गाय करीब छह माह की गर्भवती है। आरोप है कि अब गांव निवासी विजय सिंह गाय को वापस लेने के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं। इसी मामले को लेकर उन्हें थाने भी बुलाया गया।
नत्थू सिंह ने आरोप लगाया कि उन्हें एससी एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। वहीं, गाय के मालिक बताए जा रहे हरी सिंह के नत्थू सिंह के पक्ष में होने की बात भी सामने आई है। दोनों ने पुलिस अधिकारियों से गाय के स्वामित्व समेत पूरे मामले की वास्तविक स्थिति की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
एएसपी श्वेताभ पांडेय ने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गाय का वास्तविक स्वामी कौन है और दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।