फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lineman dies after suffering electric shock while connecting wires.

Etah News: तार जोड़ते समय लगा करंट, लाइनमैन की मौत

Wed, 19 Aug 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 19 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lineman dies after suffering electric shock while connecting wires.
मृतक फ़ाइल फोटो लाइन मेन उपेंद्र
मलावन थाना क्षेत्र के गांव देवपुरा की घटना, परिजन ने एक घंटे तक लगाया हाईवे पर जाम
विज्ञापन

एटा। घर के बाहर खंभे पर तार जोड़ते समय बुधवार सुबह लाइनमैन को करंट लग गया। चीख सुनकर परिजन पहुंचे और मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव लेकर परिजन हाईवे पर पहुंच गए और करीब एक घंटे तक जाम लगाया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और परिजन को समझाकर जाम खुलवाया।
मलावन थाना क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि छोटा भाई उपेंद्र (32) विद्युत विभाग में लाइनमैन का काम करता था। वह बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर के बाहर खंभे पर तार जोड़ने के लिए चढ़े मगर शटडाउन न होने के कारण हाईटेंशन लाइन ने उसको खींच लिया। इस वजह से करंट लगने से उसकी चीख निकल गई और ऊपर से सीधे नीचे सड़क पर आकर गिरे। चीख सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौके पर आए और उपेंद्र को मेेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

यह जानकारी मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। शव को परिजन हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर लेकर पहुंचे और जाम लगा दिया। इस दौरान विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप और मुआवजे की मांग की। सूचना पर थाना मलावन पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को समझाते हुए करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। दुर्घटना के बाद उपेंद्र की पत्नी देवकुमारी ने थाना मलावन में विद्युत उपकेंद्र संचालक बंटू निवासी जलालपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। लिखा है कि पति उपेंद्र उर्मिला इंटरनेशनल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड राजीव नगर पटना में संविदा पर काम करते थे। आरोप है कि शटडाउन लेने के बाद भी बंटू ने लाइन चालू कर दी जिससे यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व करंट लगने से कट गया था सीधे हाथ का पंजा
बृजेश ने बताया कि भाई उपेंद्र को दो वर्ष पूर्व 2024 में भी एक लाइन पर काम करते समय करंट लगा था। उस समय उनके सीधे हाथ का पंजा बुरी तरह से झुलस गया था। काफी प्रयास के बाद भी सही नहीं हुआ तो अंत में पंजे को काटना पड़ा था। इसके बाद भी वह विद्युत विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे थे। चार भाइयों में उपेंद्र सबसे छोटे थे। इनके दो बच्चे हैं।

वर्जन-
दुर्घटना के बाद मामले में उपेंद्र की पत्नी की ओर से विद्युत उपकेंद्र संचालक मलावन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस हादसे की गहनता से छानबीन कर रही है जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -नितीश गर्ग, सीओ सकीट

मृतक फ़ाइल फोटो लाइन मेन उपेंद्र

मृतक फ़ाइल फोटो लाइन मेन उपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed