सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer Veer Bahadur died due to electric shock.

Etah News: करंट लगने से हुई थी किसान वीरबहादुर की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 12 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmer Veer Bahadur died due to electric shock.
विज्ञापन
मिरहची। क्षेत्र के गांव फालर निवासी किसान वीरबहादुर की मौत करंट लगने से हुई है। इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नीता वर्मा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार किसान वीरबहादुर की मौत बिजली करंट से हुई है। क्षेत्र के गांव फालर निवासी किसान वीरबहादुर का शव बुधवार को पड़ोस के गांव रामई में एक गड्डे में मिला था।
Trending Videos

वीरबहादुर के रामई गांव में खेत हैं, खेत की सिंचाई करने वीरबहादुर गया था। यहां पहुंचकर वह सियाराम के नलकूप से खेत की सिंचाई कर रहा था। सिंचाई करते समय अचानक करंट लगने से उसकी मौत हो गई थी। थाना प्रभारी नीता वर्मा ने बताया किसान के परिजन ने किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed