{"_id":"6a32e5d3b6f9351b0c00097a","slug":"government-schemes-showcased-at-the-three-day-development-exhibition-etah-news-c-163-1-eta1003-152105-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी में बताईं सरकार की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी में बताईं सरकार की योजनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर में हुई रात्रि जन चौपाल में संबोधित करते अलीगंज विधायक सत्यपाल राठौर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला पंचायत परिसर स्थित जनेश्वर मिश्र सभागार में आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी का बुधवार को शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम शुभारंभ के बाद अतिथियों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी। अतिथियों ने प्रदर्शनी परिसर में स्थापित सेल्फी स्टैंड पर फोटो भी खिंचवाए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शीतलपुर पुष्पेंद्र सिंह लोधी, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी व बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
केंद्र सरकार के 12 साल से जनहित के काम निरंतर जारी
राजा का रामपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्र के गांव पहरा में मंगलवार की रात को आयोजित चौपाल में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने लोगों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कोरोना काल में केंद्र सरकार देश के करोड़ों लोगों को राशन की व्यवस्था की जो निरंतर जारी है। कोरोना से पीड़ित लोगों का मुफ्त इलाज कराया और वैक्सीन की व्यवस्था की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा उज्ज्वला योजना के तहत जिले में हजारों गैस कनेक्शन मुफ्त बांटे गए। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीब वर्ग के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा दी। किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों की मदद की जा रही है। घर-घर शौचालय का निर्माण कराकर महिलाओं के सम्मान को सुरक्षित रखने का काम किया है। वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांगजन पेंशन दी जा रही है। चौपाल में बीडीओ शिवशंकर शर्मा, नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय, सम्यक शाक्य, डॉ. रविकांत, एडीओ कृषि जितेंद्र कुमार, डॉ. गौरव तेवतिया, ग्राम प्रधान ओमवीर सिंह, भाजपा नेता अर्जुन सिंह राठौर, प्रधान पति प्रदीप वर्मा, सोमेंद्र सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।
सकीट सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित
एटा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकासखंड सकीट सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं शिक्षाविदों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी दी।
डीएवी इंटर कॉलेज सकीट के प्रधानाचार्य अनोखे सिंह यादव ने शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा, पीएम पोषण योजना, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों के बढ़े मानदेय तथा विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं का उल्लेख किया। राजकीय इंटर कॉलेज के ऐतिहासिक भवन के नवीनीकरण के लिए 330.12 लाख रुपये स्वीकृत होने तथा जीजीआईसी लालगढ़ी में मिनी स्टेडियम प्रस्तावों की प्रगति भी बताई।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. अवनीश मिश्रा ने जननी सुरक्षा योजना, 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवाओं, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्रों तथा जांच सुविधाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग के प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ने पीएम किसान सम्मान निधि, प्राकृतिक खेती, फार्मर रजिस्ट्री एवं श्रीअन्न (मिलेट्स) को बढ़ावा देने संबंधी योजनाओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री फेलो डॉ. दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, गोशाला निर्माण तथा पशुपालन संबंधी योजनाओं की जानकारी दी। बीडीओ सकीट ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता के बारे में बताया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, कर्मचारी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजा विकास का संकल्प
मिरहची। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को विकास खंड मारहरा परिसर में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भाग लेकर विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता का संकल्प दोहराया। सम्मेलन के दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों व सुशासन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि उपयुक्त मनरेगा प्रभु दयाल ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। विशिष्ट अतिथि एवं ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों ने गांवों के विकास को नई गति प्रदान की है। जिला उपाध्यक्ष शकुंतला राजपूत, मंडल अध्यक्ष अतुल सिकरवार सहित विकास खंड के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
शीतलपुर में जनकल्याण शिविर आयोजित
एटा। विकास खंड शीतलपुर सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला तथा दो दिवसीय विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का बुधवार को समापन हो गया। समापन समारोह में ब्लॉक प्रमुख पुष्पेन्द्र कुमार लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य आमजन तक शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ना है। संवाद