{"_id":"6a32e6266a0578217506bf3b","slug":"staged-a-fake-shooting-incident-to-exact-revenge-on-the-village-head-over-an-election-related-feud-etah-news-c-163-1-eta1004-152111-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रधान से चुनावी रंजिश का बदला लेने के लिए किया था फर्जी गोलीकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रधान से चुनावी रंजिश का बदला लेने के लिए किया था फर्जी गोलीकांड
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
दहेलिया पूठ में फर्जी गोलीकांड के मामले में गिरफ्तार आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। थाना जसरथपुर पुलिस ने दहेलिया पूठ में महिला को गोली मारने के मामले का खुलासा किया है। साजिश में शामिल दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि घायल महिला को जानबूझकर गोली मारकर गांव के प्रधान और उसके रिश्तेदार को फंसाने की साजिश रची गई थी।
एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि पहली जून को थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम दहेलिया पूठ निवासी साधना मिश्रा पत्नी राजेश मिश्रा को गोली लगने की सूचना मिली थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जि. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय की देखरेख में गठित टीम ने विवेचना की। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट तथा संबंधित व्यक्तियों के बयान लिए गए। पुलिस जांच में घटना संदिग्ध पाई गई और पूरे मामले का खुलासा हुआ।
बताया कि साधना के पति मानसिक रूप से दिव्यांग हैं। उससे बल्लू प्रधान ने करीब 10-12 साल पहले करीब 8 बीघा जमीन अपने ससुर अब्दुल सलाम के नाम करा ली थी। वहीं साधना के रिश्तेदार मोहन को बल्लू प्रधान और उसके साले गुलबहार ने पीट दिया था, जिसका बदला लेने के लिये मोहन, अब्दुल रब, इश्तियाक और साधना ने बल्लू व उसके साले को फंसाने की योजना बनाई। अब्दुल रब, मोहन और इश्तियाक पहली जून को साधना के साथ तालाब के किनारे गए और योजना अनुसार साधना की कलाई से पकड़कर बाजू के ऊपर गोली मार दी। बाद में मुकदमा दर्ज करा दिया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने साजिश में शामिल अब्दुल रब तथा इश्तियाक उर्फ पठान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर तमंचा तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।