सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Heat wave disrupts life, temperatures cross 44 degrees Celsius

Etah News: लू की मार से जनजीवन बेहाल, तापमान 44 डिग्री पार

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 27 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Heat wave disrupts life, temperatures cross 44 degrees Celsius
तेज गर्मी में जीटी रोड पर पानी पीकर  प्यास भुझाता युवक। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण रविवार को अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने सुबह से ही मौसम का मिजाज तल्ख बना दिया।
Trending Videos

रविवार को दोपहर होते-होते गर्मी का प्रकोप और तेज होता गया। सड़कें सुनसान नजर आने लगीं और जो लोग जरूरी काम से बाहर निकले वह सिर और चेहरा ढककर तथा छाता लेकर ही निकले। जगह-जगह लोग पेड़ों की छांव, दुकानों व अन्य ठंडे स्थानों का सहारा लेते दिखाई दिए। लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाएं झुलसा देने वाली साबित हो रहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले दिनों अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन अब इसमें और बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवागढ़ विज्ञान केंद्र प्रभारी एसके सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है और लू का असर और तेज हो सकता है। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। आम दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है जिससे व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। दुकानदार भी गर्मी के कारण परेशान नजर आ रहे हैं। लू और तेज धूप के कारण लोगों में त्वचा में जलन, आंखों में चुभन और शरीर में थकान जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं।
सीएमएस डॉ. एस चंद्रा ने लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने और पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव करने की सलाह दी है। भीषण गर्मी का असर पशु-पक्षियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पक्षी पेड़ों की छांव में बैठे नजर आ रहे हैं वहीं निराश्रित पशु पानी और ठंडी जगह की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। कई स्थानों पर लोग पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करते भी दिखाई दे रहे हैं।
------
एहतियात बरतने की अपील
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, धूप में निकलते समय सिर और शरीर को ढककर रखें तथा अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें जिससे लू से बचाव किया जा सके।

तेज गर्मी में जीटी रोड पर पानी पीकर  प्यास भुझाता युवक। संवाद

तेज गर्मी में जीटी रोड पर पानी पीकर  प्यास भुझाता युवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed