सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Aliganj Mystery Death Body Found in Jungle Investigation

मौसी की बेटी से प्यार: अवैध संबंध या वजह कुछ और...पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश, तीन दिन से था लापता

Dhirendra Singh Dhirendra Singh
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार

एटा के  अलीगंज क्षेत्र के जंगल में तीन दिन से लापता युवक का शव पेड़ के पास मिलने से सनसनी फैल गई है, जिससे मामला संदिग्ध बन गया है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस प्रेम प्रसंग और पैसों के विवाद सहित सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Aliganj Mystery Death Body Found in Jungle Investigation
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एटा के अलीगंज सर्किल क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में बरामद हुआ। तीन दिन से लापता चल रहे 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र सुगेंद्र सिंह का शव नयागांव थाना क्षेत्र के डांडा गांव के जंगल में पेड़ के पास मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार थाना मलावन क्षेत्र के लाखापुर निवासी 35 वर्षीय राजकुमार पुत्र सुगेंद्र सिंह उधारी के कुछ पैसे मांगने के लिए अपनी रिश्तेदारी में गया था। इसके बाद से वह लापता हो गया। परिजनों द्वारा 23 अप्रैल को नयागांव थाने में लिखित शिकायत दी गई थी, जिसमें बताया गया था कि राजकुमार को रास्ते में पकड़ लिया गया है। इसके बाद गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार देर रात ग्रामीणों की सूचना पर जंगल में उसका शव मिला। शव के पास पेड़ और रस्सी मिलने से प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मृतक के सिर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। परिजनों का आरोप है कि पैसों के लेन-देन को लेकर राजकुमार की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है।

मृतक के चचेरे भाई अजय यादव के अनुसार राजकुमार ने अपनी रिश्तेदारी में बीमा क्लेम में मदद के लिए कुछ पैसे दिए थे, जिन्हें वापस लेने वह गया था। इसी दौरान उसे रोका गया और उसके साथ अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। मृतक अपने पीछे 8 वर्षीय बेटा आशीष और 13 वर्षीय बेटी अंजलि को छोड़ गया है।

वहीं एक अन्य पहलू में यह भी सामने आया है कि राजकुमार के अपनी पत्नी की मौसी की लड़की से अवैध संबंध थे, जिसकी 16 अप्रैल को शादी हो गई थी। शादी की जानकारी मिलने पर उसने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने बात कराने से मना कर दिया। इसके बाद से ही वह मानसिक तनाव में था। घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed