{"_id":"69e7868636c41103e404074e","slug":"mob-blocks-road-and-clashes-with-police-over-death-of-motorcyclist-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत पर फूटा आक्रोश, ग्रामीणों ने जाम की सड़क; भीड़ की पुलिस से धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत पर फूटा आक्रोश, ग्रामीणों ने जाम की सड़क; भीड़ की पुलिस से धक्कामुक्की
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 21 Apr 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
सार
मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि हादसे के दो घंटे बाद पुलिसकर्मी माैके पर पहुंचे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाइक को पुलिस के वाहन ने टक्कर मारी है। इसीलिए घायल को अस्पताल लाने में भी देरी की गई। इन्हीं आरोपों के चलते परिजनों ने सड़क जाम लगा दिया।
भीड़ को समझाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एटा के सकीट क्षेत्र में गांव कर्मपुरा के पास सोमवार की रात बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में एटा के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों और परिजन ने शव को जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। रोकने पर पुलिस से ग्रामीणों की धक्कामुक्की हुई। रात में करीब एक घंटे यातायात बाधित रहने से वहां वाहनों की कतार लग गई।
फिरोजाबाद जनपद के एका थाना क्षेत्र स्थित नगला गड़रिया निवासी बबलू (23) पुत्र छोटेलाल की ससुराल सकीट में है। सोमवार की रात को वह सकीट जा रहा था। सकीट क्षेत्र में कर्मपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि हादसा सात बजे हुआ था और पुलिसकर्मी दो घंटे देरी से मौके पर पहुंचे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बबलू की बाइक को पुलिस के वाहन ने टक्कर मारी है। इसीलिए उसे अस्पताल लाने में भी देरी की गई। इन्हीं आरोपों के चलते परिजनों ने सड़क जाम लगा दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंच गए। गुस्साए परिजन ने मृतक का शव अस्पताल के बाहर जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर भारी पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने परिजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस होने लगी। भीड़ की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। जाम के कारण मार्ग करीब एक घंटे तक बाधित रहा। पुलिस के काफी समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए और जाम खोला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया।
रूट किया गया डायवर्ट
जाम के कारण जीटी रोड पर वाहनों की भीड़ लग गई। छोटे वाहनों को गांधी मार्केट, कहचरी रोड हाेते हुए निकाला गया। बड़े वाहनों को निकालने में परेशानी हुई। ट्रक, बस, कैंटर आदि बड़े वाहन जाम में एक घंटे तक फंसे रहे।
युवक अपनी ससुराल जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर कार दी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के समझाने के बाद जाम खोला गया है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पीआरवी मौके पर पहुंची थी। परिजन द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। -कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X