सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   LPG Shortage in Agra Schools: Mid-Day Meals Being Cooked on Wood Stoves

LPG Crisis: घर से लेकर शिक्षा की रसोई तक एलपीजी का संकट, अब जलने लगे लकड़ी वाले चूल्हे; नहीं मिल रही गैस

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 23 Apr 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत के कारण बरौली अहीर क्षेत्र के कई प्राथमिक विद्यालयों में मिड-डे मील का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बनाया जा रहा है। गैस सिलेंडर समय पर न मिलने से करीब 50 प्रतिशत से अधिक स्कूलों में व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे बच्चों की भोजन व्यवस्था पर असर पड़ रहा है।
 

LPG Shortage in Agra Schools: Mid-Day Meals Being Cooked on Wood Stoves
गैस सिलिंडर की गाड़ी। संवाद
विज्ञापन

विस्तार

एलपीजी गैस सिलिंडर का असर घर की रसोई से लेकर शिक्षा की रसोई तक साफ नजर आने लगा है। एलपीजी गैस सिलिंडर जहां बुकिंग के बाद भी 10 से 15 दिन में मिल रहा है। वहीं, क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों में भी एलपीजी की समस्या के कारण मिड-डे मील का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा है।
Trending Videos


प्राथमिक विद्यालय धांधूपुरा की प्रधान अध्यापिका के छुट्टी पर होने के कारण शिक्षा मित्र रजनी ने बताया कि गैस सिलिंडर समय से न मिल पाने के कारण मिड-डे मील का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बनवाना पड़ रहा है। बुकिंग की गई है, सिलिंडर आने पर उसी पर बनेगा। प्राथमिक विद्यालय करभना के सहायक अध्यापक प्रेमचंद ने बताया कि एलपीजी गैस सिलिंडर की समस्या है। लेकिन इंतजाम कर बच्चों का मिड डे मील गैस पर ही बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय मियां पुर में मिड-डे मील का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा है रसोइया रंपो देवी ने बताया कि सिलिंडर घर के लिए तो मिल नहीं रहा है, स्कूल के लिए कहां से आएगा। लकड़ी के चूल्हे पर मिड-डे मील बनाना पड़ रहा है। एलपीजी सिलिंडर की समस्या के कारण क्षेत्र में स्थित लगभग 50 प्रतिशत से अधिक विद्यालयों में मिड-डे मील का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर बन रहा है।


एबीएसए बरौली अहीर महेश चंद्र पटेल ने बताया कि क्षेत्र के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, कम्पोजिट विद्यालयों के प्रधान अध्यापकों को मिड-डे मील का भोजन एलपीजी गैस सिलिंडर पर बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिन विद्यालयों को समस्या है, वे अवगत कराएं, व्यवस्था कराया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed