{"_id":"69f0f75b33d3f168df015f0a","slug":"mother-files-fir-against-five-people-in-devesh-murder-case-etah-news-c-163-1-eta1003-149826-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: देवेश हत्याकांड में मां ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: देवेश हत्याकांड में मां ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
जलेसर। नगर के महावीरगंज में चार दिन पहले कुएं से देवेश की लाश मिलने पर उसकी मां ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने हत्या के खुलासे के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है।
नगर के मोहल्ला महावीरगंज में बीएसएनएल कार्यालय के पास एक पुराने कुएं से चार दिन पहले 22 अप्रैल को देवेश उर्फ देवू का शव मिला था जो 22 अप्रैल से लापता था। देवेश का शव मिलने पर उसकी मां ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था। देवेश की मां विमलेश देवी ने पुलिस को बताया कि देवेश नगर में एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। 22 अप्रैल की दोपहर देवेश खाना खाकर मेडिकल स्टोर पर गया था।
रात 11 बजे तक घर न आने पर फोन पर संपर्क किया गया तो उसने घबराते हुए बताया कि भूरा, अनमोल और यश उसके साथ पिटाई कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। देवेश ने यह भी कहा था कि वह जान बचाने के लिए कहीं छिपा हुआ है लेकिन बाद में उसका मोबाइल फोन बंद होने पर उससे संपर्क नहीं हो सका।
24 अप्रैल की सुबह महावीरगंज के कुएं में देवेश का शव मिलने पर नगर में खलबली मच गई परिजन ने उसी समय हत्या का आरोप लगाया था।
थाना प्रभारी संजय राघव ने कहा देवेश की मां की तहरीर पर मनोज कुमार, गोल्डी, अनमोल पाठक, अजय यादव उर्फ भूरा और युवराज उर्फ यश ठाकुर पर हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक का मोबाइल फोन के साथ ही हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। नामजद आरोपियों के अलावा अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X