{"_id":"69f0f79eca18147cbb0369c9","slug":"stones-were-pelted-at-the-girls-house-after-she-protested-against-molestation-etah-news-c-163-1-eta1003-149838-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवती के घर पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छेड़छाड़ का विरोध किया तो युवती के घर पर पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
अलीगंज। क्षेत्र के गांव ह्देयपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी और उसके परिजन पर युवती के घर पर पथराव करने का आरोप है। युवती का आरोप है छेड़छाड़ का विरोध करने पर पहले उसे मेडिकल स्टोर से खींचकर युवक ने पीटा और बाद में परिजन के आने पर पथराव किया। गांव में हुए इस प्रकरण से दोनों पक्ष में तनाव को देखते हुए पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है।
युवती के पिता ने थाने में शिकायत करते हुए कहा कि गांव के मकान में उनका मेडिकल स्टोर है। परिवार के सभी सदस्य सोमवार को बाहर गए हुए थे। घर पर बेटी अकेली थी जो मेडिकल स्टोर पर बैठी थी।
इसी दौरान गांव का ही युवक दवा लेने के बहाने दुकान पर पहुंचा और बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने और दवा के रुपये मांगने पर युवक ने बेटी को दुकान से खींचकर बेरहमी से पीटा। लोगों के एकत्रित होने पर युवक वहां से चला गया, कुछ देर बाद मां-बहन और अन्य परिजन के साथ पुन: आकर जाति सूचक गाली देते हुए उसके घर पर पथराव करने लगे। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

कमेंट
कमेंट X