{"_id":"6a32e3ade56289e8760a4c12","slug":"outrage-over-discovery-of-bovine-remains-police-searching-for-the-culprits-etah-news-c-163-1-eta1002-152129-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गोवंश के अवशेष मिलने से आक्रोश, दोषियों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गोवंश के अवशेष मिलने से आक्रोश, दोषियों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
जलेसर के दरगाह रोड स्थित पोस्ट ऑफिस के पास खाली पड़े प्लॉट में अवशेष एकत्रित करती पशु चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलेसर। नगर के दरगाह रोड स्थित डाकघर के पास एक खाली प्लॉट में बुधवार को गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी, स्थानीय नागरिक व महिलाएं मौके पर पहुंच गए व मामले पर नाराजगी जताई।
स्थिति को देखते हुए कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह व कोतवाली प्रभारी संजय राघव ने पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
संगठन प्रतिनिधियों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं इसलिए मामले का शीघ्र खुलासा किया जाना चाहिए। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने अवशेषों के नमूने एकत्र कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अवशेषों को प्रशासन की देखरेख में दफन कराया गया। क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में विशेष टीमें गठित की गई हैं। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है व संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और दोषियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।