{"_id":"6a32e5fbfc2dab8e1003db05","slug":"people-are-furious-over-the-desecration-of-ambedkars-statue-etah-news-c-163-1-eta1003-152126-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर लोगों में उबाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर लोगों में उबाल
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव गढ़िया में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा खंडित होने पर लोगों में उबाल है। जानकारी पर समर्थकों के साथ पहुंचे भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नसीम अब्बास ने नाराजगी जताई है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से बाबा साहब की नई प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की है।
आरोप है गांव के शरारती तत्वों ने ट्रैक्टर से प्रतिमा को खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। थाना प्रभारी संजय राघव ने कहा ट्रैक्टर-ट्रॉली बैक करते समय प्रतिमा स्थल का चबूतरा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मामले की जांच को राजस्व टीम और पुलिस टीम पहुंची थी। चबूतरे की मरम्मत को ग्राम प्रधान से कहा गया है। गांव में किसी प्रकार का तनाव नहीं है।