{"_id":"697fa0c84f8f5681e40885e4","slug":"people-hid-in-their-homes-after-seeing-a-five-foot-long-dorva-snake-etah-news-c-163-1-eta1003-145763-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डोर्वा प्रजाति का पांच फीट लंबा सांप देख घरों में दुबके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डोर्वा प्रजाति का पांच फीट लंबा सांप देख घरों में दुबके लोग
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
कस्बा अलीगंज के मोहल्ला राधा कृष्ण में निकला डोर्वा प्रजाति का सर्प। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे के मोहल्ला राधाकृष्ण में एक गेस्ट हाउस के बाहर डोर्वा प्रजाति का पांच फीट लंबा सांप देख भगदड़ मच गई। अन्य सर्प की अपेक्षा काफी मोटे सर्प को देख लोग डर की वजह से घरों में दुबक गए। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सर्प को पकड़कर वनक्षेत्र में छोड़ा है।
मोहल्ला राधाकृष्ण की मुख्य गली से तीन-चार स्कूल का रास्ता होने पर अधिकांश बच्चे इसी गली से गुजरते हैं। गली में एक निजी गेस्ट हाउस के बाहर काफी मोटा और पांच फीट लंबा सांप देखे जाने पर खलबली मच गई। भीड़ लगने पर सर्प फुफकारने लगा इससे भगदड़ मच गई। बच्चे-महिलाएं सर्प के भय से भागते हुए घरों में दुबक गए। आवागमन बाधित हो गया, गली से गुजरने वाले लोग दूर से सर्प को देखने के साथ ही डर की वजह से सतर्क भी थे।
सूचना पर पहुंचे वन विभाग के आरएफओ ने आदित्य सक्सेना से कहा कि पकड़ा गया सांप डोर्वा प्रजाति का है। इसको देहात क्षेत्र में पानी वाला सर्प कहा जाता है। यह जहरीला नहीं होता, लेकिन इसकी लंबाई और मोटाई अधिक होने पर लोग भयतीत हो जाते हैं। टीम ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा है। कस्बे के रियाज अहमद ने कहा मोहल्ले में पहले भी कई बार सर्प निकल चुके हैं। रत्नेश यादव ने कहा गली से सैकड़ों बच्चों का गुजरना होता है हर समय सर्प का खतरा बना रहता है।
Trending Videos