{"_id":"697f9ff6ee7026f03401eb14","slug":"the-ancient-statues-found-during-the-excavation-were-kept-in-the-chandi-temple-of-the-village-etah-news-c-163-1-eta1003-145775-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खुदाई में निकली प्राचीन मूर्तियों को गांव के चंडी मंदिर में रखवाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खुदाई में निकली प्राचीन मूर्तियों को गांव के चंडी मंदिर में रखवाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
कस्बा रिजोर में खुदाई के दौरान मिली मूर्तियों को चंडी माता मंदिर में रखवाया। संवाद
विज्ञापन
सकीट। क्षेत्र के गांव रिजोर के पुराने खेड़ा में मिट्टी की खुदाई के समय प्राचीन मूर्तियों के निकलने पर एक बार पुन: रिजोर सुर्खियों में आ गया है। सात माह पहले 22 जून 2025 को पानी की टंकी की खुदाई के समय प्राचीन मूर्तियां निकलने पर रिजोर सुर्खियों में रहा था। मूर्तियों को गांव के चंडी मंदिर में रखवाया गया है।
रिजोर के पुराने खेड़ा में रविवार को गांव के लोग मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। मिट्टी की खुदाई के समय प्राचीन मूर्तियों के निकलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। खुदाई में मिली प्राचीन मूर्तियां देवी-देवताओं की बताई जा रही हैं। आस-पास क्षेत्र के गांव के लोग भी खुदाई में निकली मूर्तियों को देखने पहुंचने लगे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मूर्तियों को सुरक्षित गांव के मां चंडी देवी मंदिर में रखवा दिया है।
खुदाई में निकली एक मूर्ति खंडित बताई जा रही है। रिजोर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से खुदाई में मिली मूर्तियों की जानकारी पुरातत्व विभाग को दी गई है। पुरातत्व विभाग की जांच में ही खुदाई में निकली मूर्तियां कितनी पुरानी हैं जानकारी हो सकेगी।
सात माह पहले भी खुदाई में निकली थी मूर्तियां
सात माह पहले 22 जून 2025 को पुराने खेड़ा के पास जलजीवन मिशन के तहत पानी की टंकी के निर्माण के समय खुदाई में प्राचीन मूर्तियों के निकलने पर रिजोर सुर्खियों में रहा था। उस समय मूर्तियों को भगवान बुद्ध और जैन धर्म के लोगों ने अपना अधिकार बताया था। पुरातत्व विभाग की जांच में मूर्तियां जैन धर्म की बताते हुए जैन धर्म की मांग पर जिम्मेदार लोगों को सौंप दी गई थी।
Trending Videos