{"_id":"69b84c6a8ff77aeab1065269","slug":"police-searching-for-location-in-farmers-murder-case-etah-news-c-163-1-eta1004-147769-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: किसान की हत्या के मामले में लोकेशन खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: किसान की हत्या के मामले में लोकेशन खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज क्षेत्र के थाना नयागांव के गांव आलमनगर में किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले छानबीन चल रही है। परिजन समेत अन्य लोगों की लोकेशन देखी जा रही है।
गांव आलमनगर में किसान रामपाल (70) की 11 मार्च की रात को सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस परिजन समेत अन्य लोगों की लोकेशन देख रही है। अभी तक पुलिस को कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही खुलासा किया जाएगा। गौरतलब है कि 11 मार्च की सुबह थाना नयागांव के गांव आलमनगर निवासी रामपाल (70) की खेत पर हत्या कर दी गई थी।
भारी वस्तु से चेहरे पर कई बार हमला किया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। वहीं पुलिस की पूछताछ में घरवालों ने बताया कि मृतक के नाम पर छह बीघा जमीन है। इससे पहले चार बीघा जमीन बड़े भाई के नाम कर चुके थे। हत्या के मामले में भतीजे ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस टीमें जांच में लगी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के मामले जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos