{"_id":"69b84ddd4c081cdee20db457","slug":"teachers-collectively-sent-postcards-demanding-tet-mandatory-etah-news-c-163-1-eta1004-147741-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: टीईटी अनिवार्यता के लिए शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भेजे पोस्टकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: टीईटी अनिवार्यता के लिए शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भेजे पोस्टकार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
टीईटी अनिवार्यता को लेकर कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षक। स्रोत शिक्षक
विज्ञापन
एटा। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार के बाहर शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं सामूहिक रूप से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, एवं मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजें। पोस्टकार्ड के जरिए शिक्षकों ने सभी से अनुरोध किया कि टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू किया जाना न्याय संगत नहीं है। जब 25 से 30 वर्ष पहले जिन शिक्षकों की नियुक्ति हुई उस समय प्रचलित नियमावली के अनुसार हुई थी। उस दौरान टीईटी लागू नहीं था।
टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर बाद में लागू की गई टीईटी नियमावली लागू की गई शर्तों को बाध्यकारी बनाना उचित नहीं है। इससे पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। उसके बाद सभी पोस्टकार्ड को मुख्य डाकघर में पोस्ट बॉक्स में डाल दिए। इस दौरान प्रवीन कुमार फौजी, प्रान्तीय व जिला मंत्री वीरपाल सिंह जाटव, बलराम गुप्ता, संजय शर्मा, सौरभ मिश्रा शिल्पी, उमेश प्रताप सिंह दिनकर, इंद्रेश यादव, राम सुंदर यादव, विजेंद्र प्रताप सिंह, आरजू पांडे आदि रहे।
Trending Videos