{"_id":"6983855d6ce5ea85ea00943b","slug":"resolve-for-better-coordination-between-the-bar-and-the-bench-etah-news-c-163-1-eta1002-145910-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बार और बेंच में बेहतर समन्वय का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बार और बेंच में बेहतर समन्वय का संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन में शपथ ग्रहण समारोह में बोलते जिला न्यायाधीश दिनेश चंद। संवाद
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन में बुधवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला जज दिनेश चंद नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव सहित समस्त कमेटी पदाधिकारियों शपथ दिलाई ।
समारोह के दौरान अध्यक्ष संतोष वर्मा व महासचिव राजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि समेत चुनाव सम्पन्न कराने वाली टीम आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष, महासचिव सहित समस्त कमेटी पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि जिला जज दिनेश चंद ने अपने संबोधन में बार बेंच संबंधों को मजबूत बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय ही न्याय व्यवस्था की मजबूती का आधार है।
अधिवक्ता यदि पीठासीन अधिकारियों के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तो हर स्तर पर सहयोग और सहजता बनी रहेगी। युवा अधिवक्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि वे हतोत्साहित न हों। साथ ही पीठासीन अधिकारियों से अपील की कि युवा अधिवक्ताओं को हमेशा मार्गदर्शन व सहयोग दिया जाए। जिला जज ने कम शब्दों में ही अधिवक्ताओं को कानून और व्यावहारिक न्याय प्रक्रिया के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया।
जिला जज एमएसीटी अहमद उल्लाह खान, अपर जिला जज कमालुद्दीन, उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष योगेंद्र राम गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, एल्डर कमेटी के चेयरमैन सुरेन्द्र वर्मा एडवोकेट, निवर्तमान अध्यक्ष रमेश बाबू यादव, वर्तमान अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, निवर्तमान महासचिव रोहित पुंडीर, तथा वर्तमान महासचिव राजीव शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरुण कुमार उपाध्याय एडवोकेट ने किया।
Trending Videos