{"_id":"6a74da260f9c34a36902b908","slug":"roadways-employees-staged-a-road-blockade-etah-news-c-163-1-eta1014-154596-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रोडवेज कर्मियों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रोडवेज कर्मियों ने किया चक्का जाम
Fri, 07 Aug 2026 12:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 07 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
चक्का जाम के चलते वर्कशॉप में खड़ी रोडवेज बसें। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। रोडवेज बस स्टैंड के पास स्थित पुलिस चौकी के कर्मचारियों पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को रोडवेज चालक-परिचालकों ने करीब दो घंटे तक चक्का जाम कर दिया। विरोधस्वरूप स्टैंड पर मौजूद करीब 30 बसों को वर्कशॉप में खड़ा कर दिया गया, जिससे बस संचालन पूरी तरह ठप रहा और सफर करने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
चालक-परिचालकों का आरोप है कि पुलिस चौकी के कुछ कर्मचारी आए दिन उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं और अनावश्यक कार्रवाई कर प्रताड़ित करते हैं। परिचालक विपिन कुमार और चालक राजेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को चौकी पर तैनात एक दरोगा ने बस के चालक को खिड़की से खींचकर नीचे उतारा और गाली-गलौज की। विरोध करने पर चालक को थप्पड़ भी जड़ दिया गया, जिससे कर्मचारियों में रोष फैल गया।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने शहर में लगने वाले जाम के लिए बाहरी डिपो की बसों को जिम्मेदार ठहराया। उनका तर्क था कि दूसरे डिपो की बसें शहर के अंदर स्टैंड तक आने से यातायात व्यवस्था बिगड़ती है। उन्होंने बाहरी डिपो की बसों को बाईपास मार्ग से निकालने और शहर के अंदर केवल एटा डिपो की बसों को ही प्रवेश देने की मांग की।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) नरेश कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर कर्मचारियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने मामले में उचित कार्रवाई और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद करीब दो घंटे तक चला विरोध प्रदर्शन समाप्त हुआ। इसके बाद बसों को वर्कशॉप से बाहर निकालकर पुनः संचालन शुरू किया गया।