{"_id":"6a9eb51ea66431d5f0065dc0","slug":"sensation-after-youth-body-found-in-pearl-millet-field-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाजरा के खेत में मिली युवक की लाश, शरीर पर थे चोटों के ऐसे निशान; शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बाजरा के खेत में मिली युवक की लाश, शरीर पर थे चोटों के ऐसे निशान; शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस
Mon, 07 Sep 2026 06:29 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 07 Sep 2026 06:29 PM IST
सार
बाजरा के खेत में युवक का शव पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान थे। ऐसे में हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : Crime Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के सकीट के रिजोर थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर में बाजरा के खेत में एक युवक का शव मिलने से खलबली मच गई। युवक की पहचान न होने पर पुलिस ने जांच को फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाया। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। हत्या कर शव फेंकने की आशंका प्रतीत हो रही है।
मृतक बाजरा के खेत में औंधे मुंह गिरा पड़ा था। खेत पर जा रहे किसान के देखने पर पूरे गांव में हलचल पैदा हो गई। युवक को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है, जिसकी पहचान और मौत के कारण पता करने के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम निरंतर प्रयास कर रही है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।