{"_id":"6a7f3600375fa2dcdc087d01","slug":"seven-year-old-boy-leaves-home-after-being-scolded-by-his-mother-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट पर छोड़ा घर: आधी रात को निकल गया सात साल का मासूम, परिवार के उड़ गए होश; पुलिस को इस हाल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट पर छोड़ा घर: आधी रात को निकल गया सात साल का मासूम, परिवार के उड़ गए होश; पुलिस को इस हाल में मिला
Fri, 14 Aug 2026 09:27 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:27 PM IST
सार
बच्चे ने मोबाइल का चार्जर पानी से भरे जग में डाल दिया। इस पर मां ने डांट लगा दी। यह बात सात साल के मासूम को नागवार गुजरी। उसने घर छोड़ दिया। परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने बच्चे का ढूंढ़ निकाला।
विज्ञापन
Police demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिस मां की गोद व दुलार बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित जगह होती है, उसी मां की डांट सात साल के मासूम बालक को इतनी नागवार गुजरी कि वह आधी रात घर छोड़कर निकल गया। बेटे के अचानक गायब होने से मां व परिजन के होश उड़ गए। रात के सन्नाटे में उसकी तलाश करते हुए परिजन रेलवे स्टेशन पहुंचे और जीआरपी से मदद मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और मासूम को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच से सकुशल ढूंढ़ लिया। बेटे को सामने देखते ही मां की आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने उसे सीने से लगा लिया।
रोडवेज बस स्टैंड के पीछे मलखान सिंह गली निवासी समीना खातून पत्नी जाने आलम ने जीआरपी को बताया कि बृहस्पतिवार वह घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान उनके सात वर्षीय बेटे असलम ने मोबाइल का चार्जर पानी से भरे मग्गे में डाल दिया। करंट लगने की आशंका के चलते मां ने उसकी सुरक्षा के लिए उसे डांट दिया। मासूम मां की डांट से नाराज हो गया और कुछ देर बाद बिना बताए घर से निकल गया।
कुछ समय बाद बेटे के घर में न मिलने पर परिजन ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। उसका कहीं पता नहीं चलने पर उनकी चिंता बढ़ती गई। वह तलाश करते हुए वे कासगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे और शुक्रवार की रात 12:15 बजे जीआरपी को सूचना दी। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कोमल कुंतल ने बताया कि सूचना के 30 मिनट के बाद उसे पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद रात 12:50 बजे असलम को प्लेटफार्म नंबर पांच से ढूंढ़ निकाला।
विज्ञापन
बच्चे के सकुशल मिलने की खबर मिलते ही परिजन की चिंता खुशी में बदल गई। मां ने बेटे को गले लगाकर सीने से लगा लिया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजन ने जीआरपी की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।