{"_id":"6a7f375051a0d5dadf026294","slug":"uproar-over-desecration-of-idols-of-lord-ganesha-and-shanidev-in-temple-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी का उत्पात: मंदिर में खंडित की भगवान गणेश और शनिदेव की मूर्ति, ग्रामीणों में आक्रोश; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी का उत्पात: मंदिर में खंडित की भगवान गणेश और शनिदेव की मूर्ति, ग्रामीणों में आक्रोश; आरोपी गिरफ्तार
Fri, 14 Aug 2026 09:26 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:26 PM IST
सार
नशे में युवक ने महंत के शराब के नशे में मंदिर में आने पर आपत्ति जताने पर हंगामा करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने महंत से हाथापाई करते हुए भगवान श्रीगणेश और शनिदेव की मूर्ति तोड़ दी। महंत ने सुबह होने पर मंदिर की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को रात की घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के मारहरा कस्बे के बड़ा बाजार के शिव चिंताहरण मंदिर में बृहस्पतिवार की रात को एक युवक ने जमकर उत्पात मचाया। शराब के नशे में धुत युवक ने इष्टदेव श्रीगणेश और शनिदेव की मूर्ति को खंडित कर दिया। मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों की शिकायत पर पुलिस ने मूर्तियां खंडित करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मंदिर के महंत विनोद मिश्रा ने बताया कि कस्बे के चिंताहरण मंदिर में प्राचीन मूर्तियां हैं। क्षेत्र के गांव ब्राह्मणपुरी का कुलदीप बृहस्पतिवार की रात को मंदिर आया जो शराब के नशे में था। अत्यधिक शराब पीने से वह खुद के नियंत्रण में नहीं था। महंत के शराब के नशे में मंदिर में आने पर आपत्ति जताने पर वह हंगामा करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने महंत से हाथापाई करते हुए भगवान श्रीगणेश और शनिदेव की मूर्ति तोड़ दी। महंत ने सुबह होने पर मंदिर की प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को रात की घटना की जानकारी दी।
वहीं जानकारी होने पर श्रद्धालु भड़क गए। मंदिर के प्रबंधक नवल किशोर श्रद्धालुओं के साथ थाने पहुंचे और रात की घटना की जानकारी दी। सावन माह में हुई इस घटना की जानकारी पर पुलिस के होश उड़ गए। थाना प्रभारी ने मंदिर में उत्पात मचाकर मूर्तियों को खंडित करने वाले कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी होने पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।