सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sore throat due to changing weather

Etah News: बदलते मौसम में गले को दर्द दे रही खराश

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sore throat due to changing weather
मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
एटा। मौसम बदलने के साथ ही बच्चे से लेकर युवा व बुजुर्ग भी बीमार पड़ रहे हैं। लोगों में सबसे अधिक परेशानी गले में दर्द और खराश के साथ जुकाम की समस्या हो रही है। मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग में उपचार ले रहे हैं।
Trending Videos

मेडिकल कॉलेज के प्रथम तल पर कमरा नंबर 116 में ईएनटी विभाग संचालित होता है। रोजाना यहां पर 170 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आशीष ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से लोगों के गले में दर्द हो रहा है। इसके बाद उन्हें जुकाम की समस्या हो रही है। इसके साथ ही कुछ लोगों के कान में दर्द की समस्या आ रही है। कान में संक्रमण होने की वजह से कभी कभार पस बनने की भी शिकायतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को 170 मरीजों ने उपचार लिया जिसमें 80 मरीज गले में दर्द से परेशान थे। वर्तमान में सुबह व शाम को मौसम हल्का ठंडा रहता है। वहीं दिन में मौसम गर्म होने लगा है। ऐसे में लोग दिन में ठंडी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिससे उन्हें दिक्कत हो जाती है। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि दोपहर में ठंडे पानी का सेवन न करें। सादा पानी का सेवन करें। इसके साथ ही मसालेदार चीजों का सेवन भी कम से कम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed