सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Student returning after taking exam dies in accident

Etah News: परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की हादसे में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 25 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Student returning after taking exam dies in accident
फाइल फोटो अजय
विज्ञापन
एटा। इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर लौट रहा छात्र बुधवार की शाम हादसे का शिकार हो गया। मारहरा तिराहे से छितौनी को जा रहे मार्ग पर ओवरब्रिज के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मेडिकल कालेज में उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
Trending Videos


निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव गादुरी निवासी 18 वर्षीय अजय के पिता बौबी किसान हैं। उसका परीक्षा केंद्र एटा के गांव बदरिया स्थित रामस्वरूप इंटर कॉलेज में था। यहां वह रसायन विज्ञान की परीक्षा देकर शाम करीब छह बजे बाइक से लौट रहा था। वह बाइक पर अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों और कोतवाली देहात पुलिस की मदद से उसे मेडिकल कालेज भेजा गया। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed