सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The benefits of yoga for staying healthy

Etah News: स्वस्थ रहने के लिए योग की बताई उपयोगिता

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 17 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The benefits of yoga for staying healthy
जलेसर के गांव मोहनपुर में योग फॉर हेल्दी एजिंग' थीम पर ग्रामीणों को सेहत के गुर सिखाते योग प्र​ - फोटो : 1
विज्ञापन
जलेसर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के नजदीक आने के साथ ही विभिन्न स्थानों में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग शिविर में लोगों को जागरूक करते हुए योग अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बुधवार को क्षेत्र के गांव मोहनपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया।

मोहनपुर में आयोजित योग शिविर में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के योग प्रशिक्षक अनिल कुशवाह ने लोगों को योगके लाभ बताते हुए कहा वृद्धावस्था में स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है। योग फॉर हेल्दी एजिंग का संदेश देते हुए उन्होंने लोगों को योग का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर कमजोर होने लगता है। उम्र बढ़ने पर अक्सर थायराइड, वेरिकोज वेंस (नसों की सूजन), जोड़ों का दर्द, मोटापा, डायबिटीज और मानसिक तनाव की समस्या पैदा हो जाती है। नियमित योग करने से इन सभी जटिल बीमारियों पर नियंत्रण रहता है। योग से शरीर में रक्त का संचार दुरुस्त होने से ब्लडप्रेशर की समस्या नियंत्रित रहती है। शिविर में योग प्रशिक्षक सुमित कुमार, दिलीप यादव, गुंजन कुशवाह, ग्राम प्रधान नीरज, भरत सिंह, नीलम, प्रेमवती सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




संघ की शाखा में करो योग रहो निरोग का संदेश
मिरहची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कस्बे में लगने वाली शाखा में करो योग रहो निरोग का संदेश दिया गया। संदेश देने के साथ ही शाखा में योग कर स्वस्थ्य रहने को कहा गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सर्वेश उपाध्याय ने अनेक लोगों के साथ पहुंचकर योगाभ्यास किया। उन्होंने कहा भागदौड़ भरे जीवन में योग बहुत ही जरूरी है क्योंकि योग के माध्यम से व्यक्ति शरीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed