सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The divider is being beautified and delineators are being installed.

Etah News: डिवाइडर का हो रहा सौंदर्यीकरण, लगाए जा रहे डेलीनेटर

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 23 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The divider is being beautified and delineators are being installed.
शहर के जीटी रोड पर डिवाइडर के पास डेलीनेटर लगाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
एटा। जीटी रोड के बीचों बीच बने डिवाइडर की सुरक्षा के लिए डेलीनेटर लगाए जा रहे हैं। इससे वाहनों के आवागमन में आसानी होगी। नगर पालिका परिषद की ओर से करीब 3 किलोमीटर लंबे डिवाइडर पर यह कार्य चल रहा है।
Trending Videos


जीटी रोड के बीच बने डिवाइडर का नगर पालिका परिषद की ओर से सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। डिवाइडर के दोनों ओर डेलीनेटर लगाए जा रहे हैं। रात के समय यह रिफ्लेक्ट करेंगे। रात के समय डिवाइडर के बीच बनी खाली जगह वाहन चालकों को नजर नहीं आती है। इससे वाहन डिवाइडर से टकरा जाते हैं। इसकी वजह से डिवाइडर टूट जाते हैं। डेलीनेटर लगने के बाद वाहन चालकों को इसकी चमक दिखाई देगी और हादसे होने से बचा जा सकेगा। गोशाला से लेकर रेलवे पुल तक करीब तीन किलोमीटर दूरी तक बने डिवाइडर पर जगह जगह डेलीनेटर लगाए जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह ने बताया कि रात में डिवाइडर से होने वाले हादसों को रोकने के लिए डेलीनेटर लगाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed