सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The possibility of an accident due to the tilted poles of the high tension line

Etah News: हाईटेंशन लाइन के झुके खंभों से हादसे की आशंका

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The possibility of an accident due to the tilted poles of the high tension line
निधौली कलां में तिराहे पर झुका हुआ बिजली का पोल,​ जिससे हादसे का डर बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
निधौलीकलां। कस्बे में हाईटेंशन लाइन के कई बिजली के खंभे झुक गए हैं। शिकायत के बाद भी इन्हें नहीं बदला गया है। झुके खंभों के लटकते तारों की चपेट में आकर हादसे की आशंका बनी रहती है।


कस्बे में अरविंद अध्यापक, हुकुमचंद्र, लक्ष्मी नारायण स्वर्णकार के मकान के सामने एवं आसपास लगे बिजली के खंभे झुके हुए हैं। झूलते तारों पर उत्पात मचाने से कई बंदर मर चुके हैं और कई बंदर अपाहिज हो चुके हैं। मकान की दीवारों से बिजली के खंभे सटे होने पर छत पर जाते समय तारों की चपेट में आने की आशंका सताती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

मकान की दीवार और बिजली के खंभे सटे होने पर हादसे की आशंका पर लोग मकान की मरम्मत और पुताई नहीं करा पा रहे हैं। मकान की छत पर खुले में खेलने का मन होने पर भी बच्चों को नहीं जाने दिया जाता है। - मनोज राजपूत, क्षेत्रीय नागरिक
विज्ञापन
Trending Videos

------

हईटेंशन लाइन के झुके बिजली के खंभे और झूलते तारों की वजह से अनेक बंदर करंट से मर चुके हैं या फिर अपाहिज हो चुके हैं। शिकायत के बाद भी विद्युत निगम ने इस गंभीर समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है। - रामू कौशिक, क्षेत्रीय नागरिक
वर्जन

बिजली के झुके और क्षतिग्रस्त खंभों को बदलने और तारों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। यह काम निजी कंपनी को दिया गया है, कस्बे के खंभे बदलने को कहा गया है। शीघ्र ही झुके और क्षतिग्रस्त खंभे बदले जाएंगे। - ओमप्रकाश कुशवाहा, जेई विद्युत निगम

निधौली कलां में तिराहे पर झुका हुआ बिजली का पोल, जिससे हादसे का डर बना हुआ है। संवाद

निधौली कलां में तिराहे पर झुका हुआ बिजली का पोल, जिससे हादसे का डर बना हुआ है। संवाद

निधौली कलां में तिराहे पर झुका हुआ बिजली का पोल, जिससे हादसे का डर बना हुआ है। संवाद

निधौली कलां में तिराहे पर झुका हुआ बिजली का पोल, जिससे हादसे का डर बना हुआ है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed