फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Those who bore the responsibility of providing treatment... brought shame upon humanity.

Etah News: जिनके कंधों पर इलाज का भार... उन्होंने मानवता को किया शर्मसार

Sat, 22 Aug 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 22 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Those who bore the responsibility of providing treatment... brought shame upon humanity.
श्री संजीव सर के ध्यानार्थः मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग वार्ड से निकालने के बाद मुख्य गेट पर लेटा
एटा। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की घोर लापरवाही के चलते एक मरीज को वार्ड से निकाल दिया गया। उपचार न होने पर शनिवार को मरीज मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट के पास जमीन पर लेटा मिला। इस घटना ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं और मरीजों के प्रति जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

शहर सटे गांव गंगनपुर निवासी उपदेश पैर में दर्द की समस्या पर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को आया था। चिकित्सकों ने उसे हड्डी वार्ड में भर्ती करा दिया। उसका आरोप है कि शनिवार को उसे वार्ड से बाहर कर दिया गया। इसके बाद वह अस्पताल के मुख्य गेट के पास पहुंच गया और वहीं लेट गया। पूछने पर बताया कि उसके पैर में कई दिनों से दर्द हो रहा था। शुक्रवार को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आया था। शनिवार को उसे हड्डी रोग वार्ड से बाहर निकाल दिया गया, जबकि उसका दर्द ठीक भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षा गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने उसे गेट से उठा दिया। इसके बाद वह मेडिकल कॉलेज के बाहर लेट गया। वह दर्द से कराहता रहा। इस मामले में सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed