{"_id":"69dbdfeb8c7ba7c00600127f","slug":"three-people-consumed-toxic-substance-due-to-domestic-dispute-etah-news-c-163-1-eta1002-149097-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घरेलू कलह में तीन लोगों ने खाया विषाक्त पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घरेलू कलह में तीन लोगों ने खाया विषाक्त पदार्थ
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। घरेलू विवाद के चलते जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजन ने सभी को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार के बाद स्थिति में सुधार आने पर उन्हें घर भेज दिया गया।
पहली घटना थाना सकीट क्षेत्र के गांव बाबली की है। यहां के लालू ने पारिवारिक कहासुनी के बाद विषाक्त पदार्थ निगल लिया। पीड़ित के भाई विकास ने बताया कि लालू ने आवेश में यह कदम उठा लिया।
दूसरी घटना थाना रिजोर के गांव मंसूखपुर की है। यहां कीर्ति (28) ने पति से कहासुनी होने पर घर पर रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए। तीसरी घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला गांधी मार्केट की है। यहां दीपू ने भी घर में विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ खा लिया। तीनों को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सक का कहना है कि सभी की हालत सामान्य है परिजन उन्हें घर ले गए हैं।
Trending Videos