{"_id":"69dbdfc375078fd76506be88","slug":"tractor-collides-with-bhopal-sog-teams-car-etah-news-c-163-1-eta1013-149118-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भोपाल एसओजी टीम की कार से टकराया ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भोपाल एसओजी टीम की कार से टकराया ट्रैक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भोपाल एसओजी की टीम की कार शनिवार की देर रात अलीगंज रोड पर गांव चांदपुर के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। यहां एक ट्रैक्टर से भिंड़ंत में टीम के चार सदस्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टीम जैथरा क्षेत्र में दबिश देने जा रही थी। उपचार के बाद सभी पुलिसकर्मियों को छुट्टी दे दी गई।
एसओजी भोपाल की की टीम शनिवार की रात अलीगंंज की तरफ जा रही थी। दो कारों मेंं एसओजी के सात सदस्य सवार थे। एटा से करीब चार किलाेमीटर दूर अलीगंज रोड पर गांव चांदपुर के पास आगे चल रही कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इसमें सवार टीम के सदस्य सूरज सिंह, आनंद पांडे, अजीत सिंह और मोहम्मद इमरान खान घायल हो गए। कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। यहां उपचार के कुछ देर बाद उन्हें छुट्टी दे दी। बताया जा रहा है कि टीम जैथरा क्षेत्र में किसी आरोपी को पकड़ने के लिए जा रही थी। सीओ कीर्तिका सिंह ने बताया कि भोपाल की पुलिस टीम किसी दबिश में आई थी। ट्रैक्टर से उनकी कार की टक्कर हो गई। घायल हुए चार पुलिसकर्मी उपचार के बाद लौट गए हैं। यहां किसी थाने में आमद नहीं कराई है।
Trending Videos