{"_id":"6a32e3870ace40cff00630de","slug":"two-accused-arrested-for-temple-thefts-39-hours-and-cash-recovered-etah-news-c-163-1-eta1004-152104-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मंदिरों में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, 39 घंटे और नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मंदिरों में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, 39 घंटे और नकदी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों द्वारा जब्त किए गए चोरी किए हुए पीतल के घंटे। स्रोत पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। पिछले कुछ माह से मंदिरों से घंटे, मुकुट और अन्य धार्मिक सामग्री चोरी होने की वारदात सामने आ चुकी हैं। पुलिस ने मंदिरों में हुए चोरी हुए घंटे समेत अन्य सामान जब्त कर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 39 घंटे, 15 हजार रुपये के अलावा कैंची और कटर बरामद किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने मंदिर में हुई चोरी की वारदात का बुधवार को खुलासा करते हुए बताया कि योगेश उर्फ लाला (29) निवासी महाराजपुर देहात कोतवाली जिला बुलंदशहर और विनोद कुमार (42) निवासी ग्राम अलामपुर थाना मिरहची को 39 छोटे बड़े पीतल के घंटे, सफेद धातु का छोटा छत्र, 15 हजार रुपये, वारदात में प्रयुक्त बाइक के अलावा कैंची-कटर आदि सामान सहित गिरफ्तार किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने 5 और 6 अप्रैल की रात थाना सकरौली क्षेत्र में तलिया वाली माता मंदिर से घंटे व माता की मूर्ति चोरी की थी। 12 मई को थाना जसरथपुर क्षेत्र के ग्राम दहेलिया पूठ के बाहर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के मुख्य मंदिर से 5-6 किलोग्राम वजन का पीतल का घंटा चोरी किया था। वहीं 1 जून को थाना पिलुआ क्षेत्र में स्थित मंदिर के बरामदे में लगे 2 पीतल के घंटे तथा बाहर शिवलिंग के ऊपर लगा घंटा चोरी किया था। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
चोरी से पहले योगेश करता था मंदिर की रेकी
एएसपी ने बताया कि योगेश गांव के बाहर स्थित मंदिरों को निशाना बनाता था। वहां आने जाने वाले लोगों तथा मंदिर के खुलने और बंद होने के समय आदि के बारे में पता करता था। इसके बाद आरोपी रात के समय मंदिर बंद होने के बाद वहां से घंटे, मुकुट आदि की चोरी कर वारदात को अंजाम देते थे।
पकड़ने के लिए बनाई गई थी विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जि. ने वारदात का खुलासा करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय और सीओ सदर संकल्प दीप कुशवाह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के मार्गों, संदिग्धों और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने शुरू किए। लगातार की गई जांच और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ये सामान किया गया बरामद
- 39 छोटे-बड़े पीतल के घंटे
- सफेद धातु का छोटा छत्र
- 15 हजार रुपये नकद
- चोरी में प्रयुक्त बाइक
- कैंची-कटर सहित अन्य उपकरण