{"_id":"6adba085be6011ac7404d736","slug":"upon-receiving-information-about-a-murder-the-police-arrived-and-removed-the-body-from-the-funeral-pyre-etah-news-c-163-1-eta1014-158901-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से उठाया
Fri, 23 Oct 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
मृतक गौतम राजपूत
एटा। गांव भगीपुर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पत्नी ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जलती चिता से उठाकर पोस्टमार्टम कराया है। युवक के ससुर ने पिटाई करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
गांव दलेलपुर निवासी सत्यपाल सिंह ने बताया कि बेटी शिवानी का विवाह 17 नवंबर 2025 को कोतवाली देहात के गांव भगीपुर निवासी गौतम राजपूत (23) के साथ किया था। सब कुछ ठीक चल रहा था मगर बेटी की सास उसे परेशान करने लगी। आरोप है कि वह गौतम का दूसरा विवाह अपनी भतीजी के साथ करना चाहती थी। दामाद ने विवाह करने से मना कर दिया तो उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर खुदकुशी दिखाने का प्रयास किया।
जानकारी मिली तो हम लोग भगीपुर पहुंचे और उन लोगों से मौत कारण पूछा। आरोप है कि इस बात पर बेटी के ससुरालीजन नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। साथ आए लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उनको भी पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद गौतम के शव को जबरन चारपाई सहित उठाकर श्मशान में ले गए और अंत्येष्टि करने लगे।
विज्ञापन
आरोप है कि घटना की सूचना पुलिस को दी तब तक इन लोगों ने दामाद के शव को चिता पर रखकर आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग को बुझाकर अधजले शव को बाहर निकाला। सत्यपाल ने बताया कि बेटी दशहरा पर मायके आई थी और बृहस्पतिवार को ही ससुराल पहुंची थी। वहीं गौतम के परिवार वालों का कहना है कि उसने फंदा लगाकर जान दी है। पुत्रवधु की ओर से लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। कोतवाली देहात प्रभारी केके लोधी ने बताया कि गौतम के ससुरालीजन जमीन बेटी के नाम कराना चाहते हैं। गौतम किसी महिला से प्रेम करता था इसलिए तनाव में आकर खुदकुशी की है।
प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का ही लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। -कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी