सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Verification of over 70,000 MGNREGA workers completed.

Etah News: मनरेगा के 70 हजार से अधिक श्रमिकों का सत्यापन पूरा

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 17 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Verification of over 70,000 MGNREGA workers completed.
विज्ञापन
एटा। मनरेगा श्रमिकों की पहचान और बैंक खातों के सत्यापन के लिए चलाए जा रहे केवाईसी अभियान में जिले ने प्रगति दर्ज की है। अब तक जिले के 77,743 पंजीकृत मनरेगा श्रमिकों के सापेक्ष 70,515 श्रमिकों की केवाईसी पूरी कर ली गई है। यह कुल लक्ष्य का 90.77 प्रतिशत है। शेष श्रमिकों की केवाईसी भी जल्द पूरी कराने के लिए विभागीय स्तर पर अभियान तेज कर दिया गया है।

मनरेगा श्रमिकों के आधार, बैंक खाते व अन्य आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य लाभार्थियों की सही पहचान सुनिश्चित करना और मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सेवकों, ग्राम पंचायत अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों की मदद से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। डीसी मनरेगा प्रभु दयाल ने बताया कि जिले में केवाईसी अभियान लगातार प्रगति पर है और अधिकांश श्रमिकों का सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि 77,743 श्रमिकों के सापेक्ष 70,515 श्रमिकों की केवाईसी कराई जा चुकी है। शेष श्रमिकों की केवाईसी भी जल्द पूर्ण कर ली जाएगी। विभाग का लक्ष्य निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत श्रमिकों की केवाईसी पूरी करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed