{"_id":"6a512a8b5edc2b7aee069967","slug":"villagers-caught-two-accused-who-had-snatched-a-young-mans-mobile-phone-on-a-moving-train-and-fled-etah-news-c-163-1-eta1014-153169-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चलती ट्रेन में युवक का मोबाइल झपटकर भागे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चलती ट्रेन में युवक का मोबाइल झपटकर भागे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा
Fri, 10 Jul 2026 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारहरा। मारहरा रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में एक युवक से मोबाइल झपटकर फरार होने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पीछा कर दबोच लिया। थाना मारहरा पुलिस ने दोनों आरोपियों को कासगंज जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है। ट्रेन संख्या 55338 में मोहल्ला गौसगंज सिकंदराराऊ जिला हाथरस निवासी जाहरवीर कासगंज जा रहे थे। मारहरा रेलवे स्टेशन से करीब 500 मीटर आगे कासगंज की ओर पहुंचने पर ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही दो युवकों ने उनका मोबाइल झपट लिया और चलती ट्रेन से कूदकर भागने लगे। मोबाइल छीने जाने के बाद जाहरवीर भी ट्रेन से उतर गया और शोर मचाते हुए आरोपियों का पीछा किया। युवक की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर थाना मारहरा पुलिस मौके पर पहुंची और कासगंज जीआरपी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जीआरपी दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। पकड़े गए दोनों आरोपी शिवकुमार और श्याम सिंह मोहल्ला मखबूलगंज थाना मारहरा के रहने वाले हैं। कासगंज जीआरपी थाना प्रभारी दीपक त्रिवेदी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी अब तक कितनी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।