{"_id":"68f4b48ea44b560c300e1ca5","slug":"wife-murdered-before-diwali-killed-with-a-hammer-accused-husband-arrested-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में बड़ी वारदात:दिवाली से पहले पत्नी का कत्ल, हथौड़े से प्रहार कर ली घरवाली की जान; आरोपी पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में बड़ी वारदात:दिवाली से पहले पत्नी का कत्ल, हथौड़े से प्रहार कर ली घरवाली की जान; आरोपी पति गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 19 Oct 2025 03:21 PM IST
विज्ञापन
सार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में बेरहम पति ने पत्नी की जान ले ली। हथौड़े से सिर और गर्दन पर प्रहार कर पत्नी की कत्ल कर दिया। बेटी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
woman crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
एटा में दिवाली से पहले एक पति ने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। दोपहर के समय उसने वारदात को अंजाम दिया। घर में मौजूद बेटी ने ये दृश्य देखा तो रोगंटे खड़े हो गए। वो भागती हुई पुलिस के पास पहुंची। किशोरी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के सामने ही ये वारदात हुई। पति ने बताया कि पत्नी उसको परेशान करती थी। आरोप लगाया कि पत्नी ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसके कान में चोट आई थी। रोज-रोज की कलेश से तंग आकर उसने पत्नी की जान ले ली।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर उसने पत्नी को घर में अकेला देखा, तभी हथौड़े से सिर और गर्दन पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान बेटी मौके पर आ गई। बेटी ने ये दृश्य देखा तो उसके पैर कांप गए। बेटी तत्काल कोतवाली पहुंच गई। किशोरी की शिकायत पर पुलिस आ गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
Trending Videos