{"_id":"69370e6f569fe8b555041ad2","slug":"womans-body-found-hanging-brother-alleges-murder-etah-news-c-163-1-eta1001-143057-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
चांदनी का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। गांव भगवंतपुर में एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंचे भाई व मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है।
गांव दलपतपुर थाना भोगांव जिला मैनपुरी निवासी बंटू ने बताया कि लगभग 3 वर्ष पूर्व बहन चांदनी का विवाह थाना बागवाला क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी विनय के साथ किया था। विनय मलावन स्थित एक प्लांट में लोडर वाहन चलाता है। कुछ समय बाद ही ससुराल वाले बहन को अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे। इसकी जानकारी बहन फोन कॉल के माध्यम से मायके पक्ष को देती रहती थी। शनिवार को ही उसे मायके से ससुराल छोड़कर आए थे।
आरोप है कि रविवार की देर रात चांदनी की दुपट्टा से गला घोट कर हत्या की गई और खुदकुशी दर्शाने के लिए पंखे से लटका दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल कर रही है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर विनय, योगेंद्र, विवेक, सर्वेश और सुमन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
रास्ते में गिर गया झुमका तो सास ने किया था परेशान
बंटू ने बताया कि 15 दिन पूर्व वहन मायके आई थी। ससुरालीजन के कहने पर शनिवार को बाइक से छोड़ने आ रहा था। रास्ते में चांदनी के कान का झुमका कहीं गिर गया। यह बात जब सास सुमन को पता चली तो बहन को गालियां दीं और मायके में रख आने का आरोप लगाया।
शव ले जाने के लिए हुआ विवाद
सोमवार को पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव ले जाने के लिए मायके व ससुराल पक्ष के मध्य विवाद हो गया। लगभग 1 घंटे तक दोनों पक्षों के मध्य नोक-झोंक होती रही। काफी देर बाद दोनों ही पक्ष के अन्य लोगों ने समझाया और मामला शांत कराया। इसके बाद शव को मायके पक्ष के लोग अपने साथ ले गए।
Trending Videos