सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah Saifai Medical College misdeed Case Permission to terminate victim's pregnancy to be sought from court

UP: पीड़िता का गर्भपात कराने को कोर्ट से लेंगे अनुमति, फोटो दिखाते ही आरोपी को पहचाना, इशारे से बताई ये बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 29 Mar 2026 09:37 AM IST
विज्ञापन
सार

Etawah News: सैफई आयुर्विज्ञान विवि की जांच टीम ने मानसिक रूप से कमजोर पीड़िता के स्वास्थ्य को देखते हुए गर्भपात की सलाह दी है। पीड़िता ने आरोपी सफाई कर्मी को पहचान लिया है और अब कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई होगी।

Etawah Saifai Medical College misdeed Case Permission to terminate victim's pregnancy to be sought from court
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

इटावा जिले में आयुर्विज्ञान विवि के मानसिक रोग विभाग में बेसहारा महिला से हुए दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उसका गर्भपात कराने पर विचार किया जा रहा है। आयुर्विज्ञान विवि की जांच टीमों की रिपोर्ट में इस बात की सलाह दी गई है। अब कोर्ट में इसके लिए आवेदन दिया जाएगा। आयुर्विज्ञान विवि में शनिवार को कार्य परिषद की बैठक में 18 मार्च को संज्ञान में आए दुष्कर्म के मामले के लिए गठित की गई तीन जांच कमेटियों की रिपोर्ट पर चर्चा हुई।

Trending Videos

मेडिकल जांच टीम की रिपोर्ट के अनुसार, महिला 18 मार्च तक चार माह (16 सप्ताह) पांच दिन की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। वहीं उसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई गई है। जांच रिपोर्ट में महिला के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का हवाला देकर उसका गर्भपात कराने की भी सलाह दी गई है। इसे लेकर कार्य परिषद की बैठक में भी चर्चा हुई है। बैठक में निर्णय लिया गया है कि इसका आवेदन कोर्ट में दिया जाए। कोर्ट के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग करने के निर्देश दिए
बैठक में अभी तक की गई कार्रवाइयों के बारे में जानकारी ली गई। बैठक में लीगल सदस्य को शामिल करने की सलाह दी गई। इस पर विवि प्रबंधन ने बताया कि हाईकोर्ट के लीगल एडवाइजर उनके साथ पहले से ही इस कमेटी हैं। आगे जांच को जारी रखने के लिए सीएमएस प्रो. डॉ. एसपी सिंह को जांच अधिकारी और प्रस्तुतकर्ता अधिकारी राजकुमार सचवानी को नियुक्त किया गया है। कमेटी ने आगे की पूरी विभागीय जांच व कार्रवाई की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

फोटो दिखाते ही आरोपी सफाई कर्मी को पहचानी पीड़िता
सैफई पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को कानपुर से बुलाई गईं 40 साल की अनुभवी अनुवादक के सहारे पीड़िता 164 के बयान कोर्ट कराए गए हैं। सुबह से शाम तक बयान दर्ज करने का सिलसिला चला। पीड़िता ने आरोपी का फोटो देखते हुए उसे पहचान लिया। इशारे से तीन अंगुलियां उठाकर रोते हुए बताया कि उसके साथ सफाई कर्मी ने तीन बार गंदा काम किया।

38 प्रतिशत निकाला आईक्यू लेवल
आयुर्विज्ञान विवि की दुष्कर्म पीड़िता के आईक्यू लेवल की भी जांच कराई गई है। इसमें उसका आईक्यू लेवल 38 प्रतिशत पाया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, एक सामान्य व्यक्ति का आईक्यू लेवल 75 प्रतिशत होता है। ऐसे में पीड़िता का आईक्यू लेवल सामान्य से लगभग आधा निकला है।

यह है मामला
आयुर्विज्ञान विवि के मानसिक विभाग में भर्ती एक बेसहारा महिला के साथ दुष्कर्म की सूचना 18 मार्च को विभागाध्यक्ष एके मिश्रा ने उच्चाधिकारियों ने दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए 19 को विभागाध्यक्ष की तहरीर पर थाना सैफई में उसकी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आनन-फानन में विवि प्रबंधन ने विभागाध्यक्ष समेत पूरे विभाग के लोगों को विभाग से हटा दिया गया था। 19 को पुलिस ने आरोपी रविंद्र वाल्मीकि को गिरफ्तार कर लिया था। जांच के लिए उसका डीएनए सैंपल आगरा के फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। आयुर्विज्ञान विवि ने इस मामले की जांच के लिए नौ सदस्यीय जांच टीम, आंतरिक टीम और एक स्वास्थ्य जांच टीम गठित की थी।

जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। सभी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। कार्य परिषद की बैठक में इन पर चर्चा हुई थी। महिला के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसके गर्भपात (अबॉर्शन) को लेकर भी विचार किया जा रहा है। आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की जाएगी।  -दीपक वर्मा, कुलसचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed