सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Daughter of a Puncture Repairman in Bulandshahr Becomes PCS Officer

अफसर बिटिया: पंक्चर लगाने वाले की बेटी गायत्री वर्मा बनीं पीसीएस अधिकारी, पढ़ें संघर्ष और हिम्मत की कहानी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Published by: विकास कुमार Updated Mon, 30 Mar 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

गायत्री वर्मा ने अपनी पढ़ाई में बहुत संघर्ष किया। पहले प्रयास में वे प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण नहीं कर पाई थीं। इस असफलता के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

Daughter of a Puncture Repairman in Bulandshahr Becomes PCS Officer
गायत्री वर्मा ने यूपीपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर की गायत्री वर्मा ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा में सफलता हासिल की। उन्होंने 210वां स्थान प्राप्त कर पीसीएस अधिकारी का पद पाया है। उनकी यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है।

Trending Videos

पिता चलाते हैं पंक्चर की दुकान
गायत्री के पिता राजकुमार वर्मा बुलंदशहर के शिकारपुर सड़क पर एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। वे टायर पंक्चर बनाने और चाय बेचने का काम करते हैं। बेटी की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। गायत्री ने अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। पहले प्रयास में वे प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण नहीं कर पाई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष और सफलता
गायत्री वर्मा ने अपनी पढ़ाई में बहुत संघर्ष किया। पहले प्रयास में वे प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण नहीं कर पाई थीं। इस असफलता के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अपनी गलतियों से सीखते हुए दोगुनी मेहनत से तैयारी की। तीसरे प्रयास में उन्होंने 210वां स्थान हासिल कर परिवार का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed