सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   RTI activist attacked, Pradhan's husband among 10 others charged

Bulandshahar News: आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला, प्रधान पति समेत 10 पर आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
RTI activist attacked, Pradhan's husband among 10 others charged
विज्ञापन
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव गजरौला में आरटीआई के जरिए विकास कार्यों पर सवाल उठाने वाले युवक पर हमला किया गया। आरोप है कि यह हमला ग्राम पंचायत के कार्यों में अनियमितताओं की जानकारी जुटाने के चलते वाले युवक पर प्रधान पति और उसके साथियों ने किया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
Trending Videos

गांव निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021-26 के बीच पंचायत को मिले करीब 1.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का ब्यौरा सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगा था। दस्तावेजों में भारी गड़बड़ी और जमीनी स्तर पर काम न होने की शिकायत से प्रधान पक्ष बौखलाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 27 मार्च की रात करीब 9 बजे जब जितेंद्र गांव में ही एक व्यक्ति के घर थे, तभी प्रधान पति ने अपने 9 साथियों के साथ उन्हें घेर लिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की, जान से मारने की कोशिश की और आरटीआई के दस्तावेज भी छीन लिए। जितेंद्र ने किसी तरह भागकर एक कमरे में खुद को बंद किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सुरक्षित निकाला। नरसेना थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed