सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Kinjal and Shashibala won hearts by preparing snacks and sweets and became winners.

Bulandshahar News: नमकीन, मिठाई बनाकर किंजल और शशिबाला ने जीता दिल, बनीं विजेता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Kinjal and Shashibala won hearts by preparing snacks and sweets and became winners.
जिला प्रदर्शनी के बैरन हॉल में सलाद एवं व्यंजन प्रतियोगिता के दौरान मंचासीन अति​थि व आयोजक। संव
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिला प्रदर्शनी के बैरन हॉल में रविवार को सलाद व व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
Trending Videos

प्रतियोगिता में किंजल की नमकीन, शशिबाला की मिठाई और सीता का बनाया सलाद निर्णायक मंडल को खूब पसंद आया और इन्हें विजेता घोषित किया गया। आयोजक ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम संयोजक प्रीति गर्ग व संगीता सोलंकी ने बताया कि सलाद व व्यंजन प्रतियोगिता तीन वर्गों (सलाद, मीठा व नमकीन) में आयोजित हुई।
इसमें करीब 10-10 प्रतिभागियों ने अपने हाथ से खाद्य सामग्री तैयार की। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने फास्ट फूड के साथ अन्य खाने-पीने की सामग्री बनाई। जज की भूमिका रेशमा अग्रवाल व चेतना माहेश्वरी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमकीन व्यंजन में किंजल ने सूजी मंचूरियन बनाकर प्रथम, प्रतिभा अग्रवाल ने चुकंदर कांजी बनाकर द्वितीय व लक्ष्मी रानी ने मूंग की दाल की पकौड़ी बनाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
मिठाई में शशिबाला की ड्राईफ्रूट्स खीर को प्रथम, चंचल बंसल के शाही टोस्ट को द्वितीय व वृंदा गर्ग के बनारस के शाही पान को तीसरे स्थान पर चुना गया।
जबकि सलाद में सीता की रशियन प्रथम, आर्या की अंकुरित द्वितीय और तनु की खीरे से बना मोर व दिव्या की खीरे से बनी बोट तीसरे स्थान पर रही। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिका के नामित सभासद अनुज, आत्मनिर्भर समाज की अध्यक्ष अनुराधा तोमर, डॉ. क्रीर्ति मित्तल व लीना गर्ग ने फीता काटकर किया।

जिला प्रदर्शनी के बैरन हॉल में सलाद एवं व्यंजन प्रतियोगिता के दौरान मंचासीन अतिथि व आयोजक। संव

जिला प्रदर्शनी के बैरन हॉल में सलाद एवं व्यंजन प्रतियोगिता के दौरान मंचासीन अतिथि व आयोजक। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed