सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   407 candidates took the exam for 158 agriculture seats.

Etawah News: कृषि की 158 सीटों के लिए 407 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
407 candidates took the exam for 158 agriculture seats.
विज्ञापन
बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर में शनिवार को कृषि स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। प्राध्यापकों की टीम ने सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया।


महाविद्यालय में कृषि स्नातक की 120 और परास्नातक की 38 सीटें निर्धारित हैं। कुल 158 सीटों के सापेक्ष इस शैक्षणिक सत्र में 433 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्रवेश परीक्षा में 407 छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए भाग लिया, जबकि 26 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा और अनुशासन के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सकी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजेश किशोर त्रिपाठी ने बताया कि कृषि स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed