{"_id":"6ade4eab0a84b1b55e01acc4","slug":"a-young-man-who-went-out-to-distribute-diwali-gifts-died-in-gujarat-etawah-news-c-216-1-etw1015-152069-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दीपावली का गिफ्ट बांटने निकले युवक की गुजरात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दीपावली का गिफ्ट बांटने निकले युवक की गुजरात में मौत
Mon, 26 Oct 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो 42:: भूरे यादव। फाइल फोटो
चकरनगर। दीपावली की खुशियां मनाने और कंपनी का गिफ्ट बांटने निकले सहसों निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुजरात में ट्रक की टक्कर से घायल युवक ने रविवार तड़के इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सहसों निवासी भूरे यादव गुजरात में मेहता मोबाइल एजेंसी में नौकरी करते थे।
शनिवार को वह दीपावली के त्योहार पर कंपनी की ओर से मिलने वाले गिफ्ट बांटने के लिए लोडर से निकले थे। शाम करीब तीन बजे रास्ते में एक ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित हो गया जिससे लोडर में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर कंपनी के कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और हादसे की जानकारी परिजन को दी।
अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन देर रात एक बजे उनकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भूरे यादव के परिवार में पांच साल का बेटा और चार साल की बेटी है। दीपावली के त्योहार से पहले परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एंबुलेंस से उनका शव पैतृक गांव सहसों लाया जा रहा है। सोमवार सुबह चंबल किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।(संवाद)