{"_id":"6ade4ff711bdbcdc8306e917","slug":"over-30-films-screened-at-chambal-film-festival-filmmakers-honoured-etawah-news-c-216-1-etw1002-152064-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चंबल फिल्म फेस्टिवल में 30 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग, फिल्मकार सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चंबल फिल्म फेस्टिवल में 30 से अधिक फिल्मों की स्क्रीनिंग, फिल्मकार सम्मानित
Mon, 26 Oct 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के नवीन सभागार में आयोजित 17वें चंबल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का रविवार को समापन हो गया। दो दिवसीय समारोह में 10 से अधिक देशों की 30 से अधिक चयनित फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। चंबल संग्रहालय, पंचनद और ईऑन फिल्म्स की संयुक्त पहल पर आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय और भारतीय फिल्मकारों की रचनात्मकता को मंच मिला।
फेस्टिवल में फीचर फिल्म, डॉक्यूमेंट्री, लघु फिल्म, एनिमेशन, वेब सीरीज और संगीत वीडियो की स्क्रीनिंग हुई। कनाडा की फिल्म कैन आई हैव दिस डांस को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म और स्विट्जरलैंड-भारत की डॉक्यूमेंट्री ‘बर्नार्ड एंड रश्मा: अ स्विस-इंडियन स्टोरी’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार मिला। लघु फिल्म श्रेणी में ‘रोहिड़ा’ सर्वश्रेष्ठ चुनी गई।
भारतीय श्रेणी में तमिल फिल्म ‘अरुलवान’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार दिया गया। समारोह में चंबल संग्रहालय की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें क्षेत्र के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े दस्तावेज, दुर्लभ तस्वीरें और पुरानी पत्र-पत्रिकाएं प्रदर्शित की गईं। लोकगायक सुनील पंडित ने स्थानीय भाषा में गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। समिति अध्यक्ष प्रो. डॉ. मोहन दास ने कहा कि सिनेमा विभिन्न संस्कृतियों को जोड़ने और विविध आवाजों को मंच देने का सशक्त माध्यम है।